ज़िन्दगी एक दर्द है । कभी न खत्म होने वाला, अनंत तक चलते चले जाने वाला दर्द । हर खुशी एक दर्द है - दो पल में खुशी खत्म हो जाने का दर्द । मिलन भी एक दर्द है - मिलकर बिछड़ जाने का दर्द । प्रेम भी एक दर्द है - अपने प्रिय में लीन न हो पाने का दर्द, एक आत्मा होकर भी दो अलग अस्तित्व होने का दर्द, अपने प्रिय के दर्द को न ले पाने का दर्द । हर साँस एक दर्द है - हर साँस के साथ ज़न्दगी के हर दर्द को जीते रहने का दर्द । ज़िन्दगी एक प्यास है - प्यास स्नेह की, अपनापन की, खुशी की, अपनों को खुशी देने की, दर्द के समापन की, हर प्यास, हर दर्द से दूर अनंत में कहीं विलीन हो जाने की । सीमा २ नवम्बर, २०००