संदेश

जनवरी, 2006 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रकृति की सुन्दरता फूलों से | स्क्रीन सेवर बनाएं और आनंद लें

चित्र
प्रकृति की सुन्दरता फूलों से | स्क्रीन सेवर बनाएं और आनंद लें | 

चाहत कम नही होती

कहानियाँ पुरानी हो चली पर यादें पुरानी नहीं होतीं / दीवारों पर नए रंग चढ गए हैं, इमारतें पुरानी हो चली हैं, पीढ़ियाँ बदल गई हैं पर इंसानों की कश्मकश कम नहीं होती / रंग फीके पड़ते जाते हैं पर रंगों को तरो-ताज़ा रखने की चाहत कम नही होती / - सीमा कुमार ३१ जनवरी, २००६

और भी हैं रास्ते

आज शब्दों-छन्दों की दुनिया ने फिर से मुझे पुकारा है / जिन्दगी जो बाकी है तो आँखों में सपने अभी और भी हैं / फिर से राहें कहती हैं आओ, कदम बढाओ, पाने को मंजिलें अभी और भी हैं / मंजिलें जो हासिल हैं वहाँ से शुरू होते नई मंजिलों की ओर रास्ते अभी और भी हैं / - सीमा कुमार २४ जनवरी, २००६