'हिन्दी दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ | १४ सितम्बर को हम हिन्दी दिवस के रूप में मनाते हैं, यह आपको ज्ञात होगा | राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान, चेन्नई, में १० से २३ सितम्बर २०१५ तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया जा रहा है । इस अवसर पर हिन्दी समिति और साहित्यिक संघ, निफ्ट, चेन्नई, द्वारा निफ्ट परिसर में छात्र, कर्मचारी एवं शिक्षकों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं | सभी प्रतियोगिताओं के लिए नकद पुरस्कार जीता जा सकता है | पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता लघु कहानी / सृजनात्मक लेखन हिन्दी कविता प्रतियोगिता निबन्ध प्रश्नोत्तरी हिन्दी सुलेखन रचनात्मक विज्ञापन मुझे यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि २३ सितम्बर २०१५ को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के साथ साथ निफ्ट, चेन्नई, में मेरी हिन्दी कविता-संग्रह “ पराग और पंखुड़ियाँ ” का पुस्तक विमोचन भी किया जाएगा ।