संदेश

मई, 2007 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रकृति की सुन्दरता फूलों से | स्क्रीन सेवर बनाएं और आनंद लें

चित्र
प्रकृति की सुन्दरता फूलों से | स्क्रीन सेवर बनाएं और आनंद लें | 

कुछ और तस्वीरें - निफ्ट दिल्ली के 'फ़ैशनोवा' की

चित्र
यहाँ कुछ और तस्वीरें हैं १८ मई को निफ्ट दिल्ली के 'फ़ैशनोवा' की जिसे होटल अशोक में आयोजित किया गया था । जिस कंपनी में मैं कार्यरत हूँ, उस कंपनी ने एक छात्रा को कपड़े, सुविधाएँ, आदि प्रदान कर प्रायोजित किया था । सो मैं तो इस बार प्रायोजक बनकर फ़ैशन-शो देखने गयी थी अपनी बिटिया के साथ । किसी भी कला / डिजाइन पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राओं के काम का, कला का प्रदर्शन किया जाता है, 'पोर्टफोलिओ' बनाया जाता है, निफ्ट में भी यह सब होता है । साथ ही फ़ैशन-डिज़ाइनट या किसी भी वस्त्र या परिधान डिजाइन पाठ्यक्रम में उनका प्रदर्शन चलते-फिरते इंसानों के उपर सबसे अच्छी तरह से किया जा सकता है । यहाँ प्रदर्शित सारे परिधान आम ज़िन्दगी में पहने जाने वाले हों, यह जरूरी नहीं । कुछ परिधान सिर्फ़ अपनी कल्पना और कलात्मकता दर्शाने कि लिए भी बनाए जाते है । ( जो कि आम तौर पर कई बार विवादास्पद विषय बन जाता है ) । छात्र-छात्राओं के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण दिन होता है - सिर्फ़ इसलिए नहीं कि इस दिन उनके काम का, कलात्मकता का प्रदर्शन होता है, बल्कि इसलिए भी कि औपचारिक तौर पर इस दिन उनका पाठ्यक्रम समाप्त हो जाता...

निफ्ट दिल्ली की 'फ़ैशनोवा'

चित्र
१८ मई, २००७, निफ्ट , दिल्ली के २० छात्र-छात्राओं ने होटल अशोक में 'फ़ैशनोवा' में अपने डिज़ाइन संग्रह प्रस्तुत किए । प्रस्तुत हैं कुछ तस्वीरें । निफ्ट के डिज़ाइन पाठ्यक्रम के अंत में, आखिरी सत्र, एक डिज़ाइन संग्रह को सोचने, बनाने और फ़ैशन-शो के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए समर्पित होता है । सभी छात्र-छात्राएँ अपनी पसंद का विषय / 'थीम' चुनते हैं और उसी को लेकर अपना पूरा संग्रह बनाते हैं । फ़ैशन-शो के चमक-दमक के पीछे उन छात्र-छात्राओं की कई महीनों, दिनों और रातों की सोच और मेहनत होती है । और उसी के बाद वह युवा 'फ़ैशन-डिज़ाइनर' कहलाते हैं । फ़ैशन-शो के चमक-दमक के पीछे उन छात्र-छात्राओं की कई महीनों, दिनों और रातों की सोच और मेहनत होती है । और उसी के बाद वह युवा 'फ़ैशन-डिज़ाइनर' कहलाते हैं । यह हैं निफ्ट , दिल्ली युवा 'फ़ैशन-डिज़ाइनर' । इसी तरह हर केंद्र में फ़ैशन-शो आयोजित होता है । फ़ैशन-शो के बाद कुछ छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी दिया गया ।

मेरे कैमरे से निफ्ट की कुछ तस्वीरें - विवरण

चित्र
आज काफ़ी दिनों के बाद लिख रही हूँ । मेरे कैमरे से निफ्ट की कुछ तस्वीरें मैंने अपने पिछले चिठ्ठे में दिखाए । उद्देश्य यह था कि उसके बाद वाले में उनके बारे में कुछ लिखूँ । दरसल तस्वीरें पुरानी हैं और उनके बारे में मैंने अपने अंग्रेजी चिठ्ठे पर पहले लिखा था जो यहाँ पढे़ जा सकते हैं । इनमें से कुछ तस्वीरें हैं निफ्ट मुम्बई के नए परिसर की । मैं जब छात्रा थी तब तो यह परिसर नहीं था । दादर में टाटा मिल्स के परिसर के एक हिस्से में तब निफ्ट मुम्बई हुआ करता था । कुछ लोगों को तस्वीरें फ़्लिकर में होने के कारण नहीं दिखाई दे रही हैं इसलिए दोबारा यहाँ दे रही हूँ । कुछ और तस्वीरें हैं पिछले साल निफ़्ट दिल्ली में हुए 'फ़ैशन स्पेक्ट्रम' की जो निफ़्ट में होने वाने उत्सवों में से एक है । अलग-अलग कार्यक्रमों के अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा फ़ैशन-शो भी आयोजित किया गया था जिसमें सभी कुछ उन लोगों ने ही किया था । ज्यादा लिखने के बजाए तस्वीरों के माध्यम से बोलना अधिक पसंद करूँगी ।