फ़िल्म - 'विद लव, दिल्ली ! ’ जिसके बारे में पहले यहाँ लिखा था , ये रही उसकी एक छोटी सी झलक यू ट्यूब पर .. एक सपना जो अब पूरा होने जा रहा है | सपना मध्यमवर्गीय परिवारों के कुछ उद्यमी और महत्वाकांक्षी लोगों का जिनका फिल्मों से दूर दूर तक कोई नाता नहीं था, पर कुछ करने की उमंग और जोश भरपूर था | न तो यह सफ़र आसान था, न आई. आई. टी. दिल्ली से अभियांत्रिकी (इंजीनीयरिंग) करने के बाद अच्छी नौकरियां छोड़ देना परिवार के लिए आसान था, न फिल्म बनाने के लिए खानदानी पैसा था और न युवाओं की पहली फिल्म मैं पैसे लगाने ले लिए कोई बड़ा निवेशक था | पर कहते हैं न 'बूँद - बूँद से सिन्धु बना है ' ... परिवार और दोस्तों ने अपने सामर्थ्य अनुसार भरपूर मदद की और उसी का नतीजा है की यह फिल्म बन पाना संभव हुआ | उम्मीद है इस फिल्म की झलक तथा यह फिल्म भी आपको पसंद आएगी | मेरी भी काफी उम्मीदें जुडी हैं इस फिल्म से | और क्यों न हो, मैं इसमें ' कास्ट्यूम डिजाइनर ' और ' फैशन स्टायलिस्ट ' जो हूँ | कुछ तसवीरें आप यहाँ भ...