पिछले साल आशीष ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और फिल्में बनाने और उसमें मुख्य भूमिका निभाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए जी जान से लग गया | आखिरकार उसका पहला बड़ा प्रोजेक्ट शुरू हुआ ’ विथ लव , दिल्ली! ’| आशीष आई.आई.टी. दिल्ली स्नातक है | साथ ही इस फिल्म का एक और निर्माता आशुतोष मटेला एवं निर्देशक निखिल सिंह भी आई.आई.टी. दिल्ली स्नातक है और ये सभी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं | मुझे पूरा भरोसा हैं की यह समूह बहुत ही अच्छा काम करेगा | कुछ दिनों से मैं भी व्यस्त थी क्योंकि मैं इसमें ' कोसट्यूम डिजाइनर ' हूँ | इसमें मुख्य कलाकार हैं टॉम आल्टर , किरण कुमार एवं सीमा बिस्वास एवं नए कलाकार जिन्हें इस फिल्म में उतारा गया है वो हैं आशीष लाल और परिवा प्रणति | फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है | फिल्म के बारे में कुछ और जानकारी जो प्रेस को भी जारी की गयी हैं :- फ़िल्म - ’ विथ लव , दिल्ली! ’ फ़िल्म ’ विथ लव , दिल्ली! ’ एक रोचक ’ थ्रिलर ’ डोक्युमेंटरी - ड्रामा है । इस फ़िल्म में लगभग ३५ ऐ...