संदेश

design लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रकृति की सुन्दरता फूलों से | स्क्रीन सेवर बनाएं और आनंद लें

चित्र
प्रकृति की सुन्दरता फूलों से | स्क्रीन सेवर बनाएं और आनंद लें | 

प्रकृति और पंक्षियों को अर्पित मेरी कृति

चित्र
प्रकृति और पंक्षियों को अर्पित - वस्त्रों ( टी-शर्ट्स ) के लिए मेरी कृति : वीडियो - प्रकृति और पंक्षियों से प्रेरित डिज़ाइन:  और पढ़ें ... फेसबुक इंस्टाग्राम वेबसाइट   ---

निफ्ट, चेन्नई, में हिन्दी पखवाड़ा

चित्र

डिजाईन, ग्राफिक्स और परिधान की कार्यशाला

गर्मियों का मौसम अन्दर बैठ कर कुछ पढने - सीखने का अच्छा समय होता है | छात्रों की तो छुट्टियां चल रही है पर मैं पिछले साल की तरह कुछ कार्यशाला चलाने की तैयारी करा रही हूँ   ' इंस्टिट्यूट ऑफ़ अपैरल मैनेजमेंट ' , गुडगाँव  में |  कुछ जानकारी यहाँ मेरे अंग्रेज़ी चिठ्ठे पर भी है   | जो कार्यशाला मैं करवा रही हूँ, उनमें से एक टी-शर्ट के ग्राफिक कला के ऊपर है, तो दूसरी एक चित्र / डिजाईन से परिधान की बारीकियां समझने और बनाने (टेक - पैक बनाने ) के ऊपर है ताकि एक  डिजाईनर अपनी कृति को वास्तविक परिधान में परिवर्तित करवा सके | डिजाईन, ग्राफिक्स और परिधान की बारीकियों में जो रुचि रखते हैं, वो इन कार्यशालाओं में भाग ले सकते हैं | अधिक जानकारी यहाँ भी मिल सकती है | 

'अपैरल डिजाईन एंड मरचैनडाईजिंग' - क्षात्रों का प्रदर्शन

चित्र
२०१० समाप्त होने जा रहा है | छात्रों के प्रथम सत्र की परीक्षाएं भी समाप्त हो गयी हैं | ' इंस्टिट्यूट ऑफ़ अपैरल मैनेजमेंट ' , गुडगाँव, के 'अपैरल डिजाईन एंड मरचैनडाईजिंग', स्नातक के प्रथम सत्र के क्षात्रों ने अपना काम प्रदर्शित किया जिसके आधार पर उन्हें अंक दिए गए | उन्हें मैं चित्रकला (डिजाईन ड्राईंग) तथा डिजाईन के मूल तत्व (एलीमेंट्स ऑफ़ डिजाईन) पढ़ाती हूँ |  कई क्षात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा जबकी कई क्षात्र और अच्छा कर सकते थे अगर उन्होंने थोड़ा और समय और ध्यान दिया होता | नीचे है उनमें से कुछ प्रदर्शित कृतियाँ | 

फ़िल्म - ’विथ लव, दिल्ली!’

पिछले साल आशीष ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और फिल्में बनाने और उसमें मुख्य भूमिका निभाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए जी जान से लग गया | आखिरकार उसका पहला बड़ा प्रोजेक्ट शुरू हुआ  ’ विथ लव , दिल्ली! ’| आशीष   आई.आई.टी. दिल्ली स्नातक है | साथ ही इस फिल्म का एक और निर्माता आशुतोष मटेला एवं   निर्देशक निखिल सिंह भी  आई.आई.टी. दिल्ली स्नातक है और ये सभी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं  |  मुझे पूरा भरोसा हैं की यह समूह बहुत ही अच्छा काम करेगा | कुछ दिनों से मैं भी   व्यस्त थी क्योंकि मैं इसमें ' कोसट्यूम   डिजाइनर ' हूँ | इसमें मुख्य कलाकार हैं टॉम आल्टर , किरण कुमार एवं सीमा बिस्वास एवं नए कलाकार जिन्हें इस फिल्म में उतारा गया है वो हैं आशीष लाल और परिवा   प्रणति | फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है |  फिल्म के बारे में कुछ और   जानकारी जो प्रेस को भी जारी की गयी हैं :- फ़िल्म - ’ विथ लव , दिल्ली! ’ फ़िल्म ’ विथ लव , दिल्ली! ’ एक रोचक ’ थ्रिलर ’ डोक्युमेंटरी - ड्रामा है । इस फ़िल्म में लगभग ३५ ऐ...